गहलोत बने एंग्री मैन: कलक्टर के सामने फेंक दिया माइक,जानें पूरी खबर
राजस्थान में इन दिनों गहलोत चुनावी अंदाज में हर विधानसभा क्षेत्रों में अपनी सरकार की योजनाओं का प्रचार करने में लगे हुए है। लेकिन इस बीच गहलोत और पायलट की जंग भी सरकार के लिए परेशानी बन रही है। गहलोत को बहुत नरम स्वभाव के लिए जाना जाता है लेकिन पहली बार वह एंग्री मैन के रूप में नजर आए और कैमरे के सामने ही फाइक को फेंक दिया।
2 दिवसीय बाड़मेर दौरे के दौरान वह गहलोत सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद कर रहे थे। इसी दौरान गहलोत का इतना गुस्सा आया कि उन्होंने माइक ही फेंक दिया और सबके सामने ही बाड़मेर एसपी की जमकर क्लास लगा दी।
सर्किट हाउस में नारी शक्ति अवॉर्डी रूमा देवी के साथ श्योर संस्था की लता कच्छवाहा समेत अन्य महिलाओं और बालिकाओं से बात कर रहे थे। महिलाओं ने सीएम से कुछ सवाल पूछे तो माइक पर जवाब दे रहे थे, उस समय माइक में आवाज आना बंद हो गई। इसके बाद वह माइक को ठीक करने लगे और जब सही नहीं हुआ तो गहलोत भड़क गए और माइक बाड़मेर के कलक्टर की तरफ फेंक दिया।
इसके बाद कलक्टर ने माइक उठाया और सीएम को दूसरा माइक दिया गया। इस घटना के बाद फिर गहलोत मिलने आई रूमा देवी से बातचीत शुरू कर दी। इस तहस का गुस्सा गहलोत को कभी आते नहीं देखा है लेकिन इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं लेकिन इस अंजाद को देखकर बीजेपी ने सवाल खड़े कर दिए है।
एक बार फिर आमरण अनशन की ओर मंत्रालयिक कर्मचारी
गहलोत के नाराज होने की वजह कार्यक्रम में ज्यादा लोग आना है। लेकिन सीएम इसी जनता के लिए काम कर रहे तो उनका आना भी अच्छा नहीं लगा बीजेपी ऐसा आरोप लगा रही है। गहलोत के साथ कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी, विधायक एवं पूर्व मंत्री हरीश चौधरी मौजूद थे। महिलाओं ने सीएम का आभार जताया है।





