मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

खंडवा में रतनलाल सी बाफना ग्रुप का 24 कैरेट सोने का शोरूम उद्घाटन

प्रकाशित: Aug 20, 2026 15:08रिपोर्ट: Mr. Reporter

मध्यप्रदेश के खंडवा में सोने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध रतनलाल सी बाफना ग्रुप ने शहर में अपना पहला 24 कैरेट स्वर्ण आभूषण शोरूम शुरू किया है।खंडवा में रतनलाल सी बाफना ग्रुप के आरसी बाफना स्वर्ण आभूषण शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। यह मध्यप्रदेश में ग्रुप का पहला शोरूम है, जहाँ सौ टंच यानी 24 कैरेट शुद्ध सोने के आभूषण उपलब्ध होंगे।शोरूम उदघाटन में पहुंचे खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा दादाजी धूनीवाले के विशाल मंदिर की आधारशिला रखते ही अब कई शोरूम खंडवा में आयेंगे। आरसी बाफना स्वर्ण आभूषण शोरूम का आरंभ इसका उदाहरण है।”विधायक कंचन तनवे ने कहा“खंडवा में अब सौ टंच सोना मिलेगा। लोगों को वैरायटी भी मिलेगी। विधायक छाया मोरे बोली खंडवा के लिए गौरव की बात है कि महाराष्ट्र का इतना बड़ा शोरूम खुला है।”शोरूम मालिक सिद्धार्थ पप्पू बाफना ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है और अब वे मध्यप्रदेश के सोने के शौकीनों तक यह भरोसेमंद सेवा पहुँचाने आए हैं। अब खंडवा से हम मध्यप्रदेश में सोने के शौकीनों का प्यार बाँटने आए हैं।खंडवा में शुद्ध सोने के आभूषणों का नया विकल्प अब शहरवासियों के लिए उपलब्ध हो गया है।