मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

खंडवा के नागचून रोड स्थित बेन्स पब्लिक स्कूल में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर कपिल चौधरी और प्राचार्या जयंती चौहान ने पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यार्थियों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं

प्रकाशित: Jul 18, 2026 19:26रिपोर्ट: Mr. Reporter

खंडवा के बेन्स पब्लिक स्कूल में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में निकली भव्य रथयात्रा में विद्यार्थियों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

रथयात्रा का भव्य आयोजन
खंडवा के नागचून रोड स्थित बेन्स पब्लिक स्कूल में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर कपिल चौधरी एवं प्राचार्या जयंती चौहान ने भगवान श्री जगन्नाथ के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।

मनमोहक झांकिया प्रस्तुत की
इस दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने विद्यालय परिसर में भव्य रथयात्रा निकाली। रथयात्रा के दौरान "जय जगन्नाथ" के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य
डायरेक्टर कपिल चौधरी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। वहीं प्राचार्या जयंती चौहान ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती है तथा विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना सिखाती है।