मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

अतीक का चैप्टर क्लोज: गुड्डू अगला टारगेट तो शाइस्ता भी पकड़ से दूर, STF ने झोकी पूरी ताकत

प्रकाशित: Apr 17, 2023 12:27रिपोर्ट: Navtej TV

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पूरे देश में जबरदस्त राजनीति होनी शुरू हो गई है। लेकिन वहीं यूपी पुलिस अ​तीक के बाद उसके नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने में जुट गई है। अतीक के नाम पर कई लोगों ने अपना नेटवर्क मजबूत कर रखा था लेकिन अब पुलिस अतीक के बयानों में मिली बात को लेकर उनकी तलाश में लग गई है। अतीक ने भी मरने से पहले गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था और इसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। गुड्डू मुस्लिम की तलाश यूपी ही नहीं ​बल्कि कई राज्यों में भी की जारी है।

किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार लाने में गुड्डू मुस्लिम का अहम रोल था। गुड्डू मुस्लिम के मिलते ही कई बड़े राज खुल सकते है। गुड्डू मुस्लिम पकड़ा गया तो अतीक के दबे हुए सभी काले कारनामे सबके सामने आ जाएंगे। गुड्डू मुस्लिम भी अतीक के मरने का इंतजार कर रहा था और अतीक को इस बात का डर था कि वह उसे नहीं मार दे।

अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश लंबे से हो रही है और दावा किया जा रहा है कि वह जनाजे में शामिल होने भी पहुंची थी। लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है। उमेश पाल मर्डर केस से जुड़े सभी लोग मारे गए है लेकिन मुख्य वांटेड शाइस्ता परवीन अभी तक पकड़ से दूर है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद बस वह एक महिला है इस पूरे घटनाक्रम की राजदार हो सकती है।

गुड्डू मुस्लिम का राज अब शाइस्ता परवीन ही खोल सकती है लेकिन शाइस्ता परवीन न तो अदालत के सामने सरेंडर कर रही है और न ही पुलिस उसे तलाश कर पा रही है। अतीक ने पुलिस को कई लोगों के नाम बताए थे जो उसे फंडिंग करने का काम करते थे।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
अतीक की शाइस्ता परवीन अब इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बता सकती है और उसका मिलना बहुत जरूरी है। शाइस्ता के माध्यम से ही जेल में बैठे—बैठे उमेश पाल का प्लान बनाया गया और इसकी मुख्य किरदार शाइस्ता थी।