कांग्रेस—बीजेपी को रोकने के लिए हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट को दिया ये बड़ा ऑफर
राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी दलों ने अपने दाव चलने शुरू कर दिए है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बार सचिन पायलट को लेकर हो रही है। पायलट ने कांग्रेस से बगावत तो कर दी लेकिन उसके बार से उनको साइड लाइन किया जा रहा है और इसके चलते उनके समर्थक विधायक हो या बीजेपी उनको लेकर कई प्रकार की बयान देती रहती है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की बढ़ती नजदिकिंया बहुत कुछ कह रही है।
हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट को कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने की सलाह दी है। बेनीवाल ने कहा पायलट अगर नई पार्टी बनाते हैं तो हम उनके साथ गठबंधन कर सकते है। पायलट का लगातर अपमान हो रहा तो उन्हों अब कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए। पायलट का राजस्थान में अच्छा वोट बैंक है और उनको अलग दल बनाकर अपनी ताकत दिखानी चाहिए।
बेनीवाल ने कहा पायलट ऐसा करते है तो राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी बहुत पीछे चली जाएगी। पायलट की अगल पार्टी बनाने से ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होगा। वहीं बात करें आप पार्टी की तो उसने पहले पायलट को अपने साथ आने न्यौता दे दिया है। राजनीति अवसर का खेल है अगर समय पर मौका नहीं मिले तो फिर कुछ नहीं मिलता है और इस बार पायलट अपने अस्तिव की लड़ाई जीत कर ही दम लेंगे।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
बेनीवाल ने कहा राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस को रोकने के लिए हम कुछ भी करन के लिए तैयार है। हम गठबंधन पर विचार करेंगे क्योंकि ऐसा करने से हमारी सीटों में इजाफा होगा। राजस्थान का युवा बदलाव चाहता है क्योंकि वह कांग्रेस और बीजेपी से परेशान है।





