मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

हनुमान जयंती के दिन मनचाहा फल पाने के लिए शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें पूरी विधि

प्रकाशित: Apr 05, 2023 13:30रिपोर्ट: Navtej TV

हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है और इसी वजह से उनकी पूजा हर जगह होती है। साल में दो बार हनुमान जयंती मनाई जाती है। पहली हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा को तो दूसरी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 06 अप्रैल को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं कि हनुमान जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त..

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर हनुमान जी की विशेष पूजा उपासना की जाती है। अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी है तो आप एक झटके में इनसे हमेशा के लिए मुक्त हो सकते है।

इस बात पर बनी सरकार और Doctors की बीच सहमती

हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त

चैत्र माह में हनुमान जयंती 06 अप्रैल को मनाई जाएगी।
सुबह 06 बजकर से 07 बजकर 45 मिनट तक
सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट तक

दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक से 03 बजकर 35 मिनट तक
शाम 06 बजकर 40 मिनट से रात 08 बजकर 02 मिनट तक

सामग्री
सिंदूर, चमेली का तेल, फुल की माला, जनेऊ, कलश, लाल लंगोट, गंगाजल, कंकु, इत्र, घी, अगरबती,पंचामृत, नारियल, बेसन का लड्डू, चना, गुड़ और पान जरूर होना चाहिए।