मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

Happy New Year: नए साल में नहीं करें ये 5 गलतियां, नहीं तो होगा..

प्रकाशित: Jan 01, 2022 17:11रिपोर्ट: Navtej TV

नया साल 2022 शुरू हो गया है और नया साल सभी लोगों के लिए खुशियों से भरा रहे। आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए और आपकी हर मनोकामना पुरी हो जाएं। नए साल में आपको कुछ ऐसी गलतियां करने से बचना होगा जो आपके खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है।

गुस्सा- आप नए साल का पहला दिन खुशी के साथ गुजारना होगा अगर आप इस दिन गुस्सा या रोना धोना करते है तो आपके लिए पूरा साल ही ऐसा हो सकता है।

1 जनवरी राशिफल: नए साल के पहले दिन होगी शनि देव की कृपा

खाली पर्स- अगर आप अपने पास पर्स रखते है तो आपको उसको खाली नहीं रखे उसमें कुछ पैसे जरूर रखे। ऐसा करने से आपको साल भर पैसों की कमी नहीं रहेगी। नए साल में पर्स में भी कैश जरूर रखना चाहिए. इससे साल भर पैसों का अभाव नहीं रहेगा.

उधार- नए साल के पहले दिन आपको उधार लेने से बचना होगा ​क्योंकि ऐसा करने से आप का पूरा साल खराब हो सकता है। पैसों का कर्ज इंसान को सबसे ज्यादा परेशान करता है।

सफाई- नए साल पर घर में गंदगी नहीं करें और पूरे घर की साफ-सफाई करे ताकि आपके घर में लक्ष्मी का वास हो। धन की देवी लक्ष्मी उसी घर में निवास करती है जहां सफाई होती है।

मांस व मदिरा- नए साल की शुरूआत कभी भी मांस व मदिरा से नहीं करें इनके सेवन करने से आपके घर में राक्षसों का वास होता है। नए साल पर आप मीठा या दूध का सेवन करें।