मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

आज से हाइवे पर सफर महंगा! 5 टोल प्लाजा की नई दरें लागू

उदयपुर से सिरोही, अहमदाबाद और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए हाईवे का सफर अब पहले से महंगा हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा उदयपुर से जुड़े मालेरा, गोगुंदा (जसवंतगढ़), डाकनकोटड़ा, पीपलवास और करेल समेत पांच प्रमुख टोल प्लाजा पर नई टोल दरें लागू कर दी हैं। नई दरों के तहत अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के टोल शुल्क में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है

प्रकाशित: Jul 18, 2026 15:18रिपोर्ट: Monika Rathoreudaipur, rajasthan

मुख्य बातें

  • उदयपुर से सिरोही, अहमदाबाद और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए हाईवे का सफर अब पहले से महंगा हो गया
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा उदयपुर से जुड़े मालेरा, गोगुंदा (जसवंतगढ़), डाकनकोटड़ा, पीपलवास और करेल समेत पांच प्रमुख टोल प्लाजा पर नई टोल दरें लागू कर दी हैं
  • गोगुंदा, डाकनकोटड़ा, पीपलवास और करेल टोल प्लाजा पर भी कार, बस, ट्रक, भारी और व्यावसायिक वाहनों के शुल्क में संशोधन किया गया है
  • एनएचएआई के मुताबिक यह बदलाव हर साल होने वाली टोल समीक्षा के तहत किया गया है
  • नई दरें लागू होने के बाद उदयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले निजी और व्यावसायिक वाहन चालकों को अब पहले की तुलना में अधिक टोल टैक्स देना होगा,

उदयपुर से सिरोही, अहमदाबाद और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए हाईवे का सफर अब पहले से महंगा हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा उदयपुर से जुड़े मालेरा, गोगुंदा (जसवंतगढ़), डाकनकोटड़ा, पीपलवास और करेल समेत पांच प्रमुख टोल प्लाजा पर नई टोल दरें लागू कर दी हैं। नई दरों के तहत अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के टोल शुल्क में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि मासिक पास भी 20 से 30 रुपये तक महंगे हो गए हैं। सबसे अधिक बढ़ोतरी मालेरा टोल प्लाजा पर हुई है, जहां कार, जीप और वैन का एक तरफ का टोल अब ₹125 हो गया है। वहीं गोगुंदा, डाकनकोटड़ा, पीपलवास और करेल टोल प्लाजा पर भी कार, बस, ट्रक, भारी और व्यावसायिक वाहनों के शुल्क में संशोधन किया गया है। एनएचएआई के मुताबिक यह बदलाव हर साल होने वाली टोल समीक्षा के तहत किया गया है, जिसमें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI), सड़क रखरखाव, फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को आधार बनाया जाता है। प्राधिकरण के अनुसार टोल से मिलने वाली राशि राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव, बेहतर यातायात व्यवस्था और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में खर्च की जाती है। नई दरें लागू होने के बाद उदयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले निजी और व्यावसायिक वाहन चालकों को अब पहले की तुलना में अधिक टोल टैक्स देना होगा, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों और परिवहन क्षेत्र पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने वाला है

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हाईवे पर सफर आज से महंगा क्यों हो गया

एनएचएआई ने पांच प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।