पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट हुआ पूरा, सरकार की 9वीं वर्षगांठ पर देंगे बड़ी सौगात
पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले नए संसद भवन का उद्घाटन की तैयारीया शुरू हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा हुई थी और विपक्षी दलों ने इस पर पैसा बर्बाद करने का आरोप तक लगाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण कार्य का खुद निरीक्षण किया था और काम करने वाले मजदूरों से भी मुलाकत की थी।
भारत को अब अपना नया संसद भवन मिलने जा रहा है। नए संसद भवन के उद्घाटन मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर भव्य आयोजन के साथ उद्घाटन करने की तैयारी की जा रही है। नरेंद्र मोदी ने पहली बार पीएम पद की शपथ 26 मई 2014 को ली और अब 9 साल पूरे होने के मौके पर नए संसद भवन का उद्घाटन करने की खबर सामने आ रही है।
होमवर्क के विरोध में कलेक्ट्रेट पर स्टूडेंट का धरना
नया संसद भवन चार मंजिला होगा जिसमें 1200 से ज्यादा सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
इसका निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कर रहा है और इसमें बहुत सारी सुविधाओं से लैस किया गया है। अभी तक इसके उद्घाटन को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।





