मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

दुनिया के सबसे अजब-गजब इंश्योरेंस से मिलेगा भारी पैसा

प्रकाशित: Nov 15, 2021 16:28रिपोर्ट: Navtej TV
आज के समय में सभी लोग अपने जीवन के साथ कुछ ऐसी चीजों पर इंश्योरेंस करवाते है जो उनके नुकसान में भी उनको फायदा करवाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अजीबो गरीब होने के साथ आपको हैरान कर देगी। आइए जानते हैं, इन बीमा पॉलिसीज के बारे में...
आपको अगर लगता है कि नारियल के कारण आपको नुकसान हो सकता है तो आप एक बार इस पर हैरान तो होंगे लेकिन यह इंश्योरेंस उन लोगों के लिए जिनको नारियल के पेड़ से गिरने वाले नारियल के कारण उनको चोट लगी हो। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में नारियल से घायल लोगों ने नुकसान की भरपाई के लिए कोर्ट में मुकदमे दायर जिसके कारण बीमा पॉलिसी के तहत नारियल गिरने से प्रभावित लोगों को कवर किया गया।
कई बार आप ने सुना होगा कि शादी के दिन दूल्हा या दुल्हन शादी से मना कर देते है और इसके कारण लाखों रूपये खर्च बर्बाद हो जाते है। लेकिन एक कंपनी ने शादी से मना करने पर इंश्योरेंस कवरेज देने की घोषणा कर दी है।

एलियन की खबरे तो आप ने कई बार सुनी होगी लेकिन कई लोग दावा करते है कि एलियन किसी का भी अपहरण कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि एलियन आप का अपहरण कर सकते है तो आप लंदन की एक बीमा कंपनी एलियन द्वारा अपहरण के संदर्भ में आपका बीमा कर सकती है।
कई देशों में तो लोग अपने शरीर के अंगो के साथ आपनी आवाज का भी बीमा करवाते है क्योंकि उनको डर है कि कोई उनकी चीजों को चुरा सकता है।