मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर मेट्रो को मिली नई रफ्तार पीएम मोदी का हाथों हुआ शिलान्यास

प्रकाशित: Jul 04, 2026 19:19रिपोर्ट: Monika Rathore

राजधानी जयपुर को मेट्रो फेज-2 के रूप में बड़ी सौगात मिली है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत प्रहलादपुरा से सीकर रोड टोडी तक करीब 41 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। करीब ₹13 हजार करोड़ की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साढ़े पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पूरे प्रोजेक्ट को पांच जोन में विभाजित किया गया आपको बता दे यह परियोजना लंबे समय से चर्चा में रही है। इसकी पहली डीपीआर वर्ष 2011 में तैयार की गई थी, लेकिन पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस और भाजपा सरकारों के दौरान इसमें पांच बार संशोधन किए गए, जिन पर करीब ₹12 करोड़ खर्च हुए। आखिरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने करीब डेढ़ साल पहले इस परियोजना को मंजूरी दी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल शिलान्यास कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी है। वही शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जयपुर के एसएमएस स्टेडियम स्थित इनडोर स्टेडियम में किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने राजस्थान को एक साथ दो बड़ी सौगातें दी हैं। उन्होंने पचपदरा रिफाइनरी का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं की शुरुआत करते हैं, उन्हें पूरा भी कराते हैं। राजे ने विश्वास जताया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 का निर्माण भी तय समय सीमा में पूरा होगा, जिससे राजधानी में यातायात व्यवस्था और ज्यादा बेहतर होगी, ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है और लाखों लोगों को तेज, सुरक्षित एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी।