मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर मेट्रो फेज-2 का शुभारंभ, CM भजनलाल ने किया भूमि पूजन

जयपुर मेट्रो के विस्तार की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है...

प्रकाशित: Jul 22, 2026 18:09रिपोर्ट: Monika Rathore

मुख्य बातें

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीतापुरा मेट्रो डिपो में जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का भूमि पूजन किया।
  • फेज-2 के तहत 41 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 36 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • परियोजना पूरी होने पर जयपुर एयरपोर्ट, सीतापुरा, एसएमएस अस्पताल, अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर और वीकेआई समेत कई प्रमुख क्षेत्र मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

जयपुर मेट्रो फेज-2 का शुभारंभ, CM भजनलाल शर्मा ने किया भूमि पूजन

जयपुर मेट्रो के विस्तार की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है... इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बस से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पहुंचे और वहां से छोटी चौपड़ तक मेट्रो में सफर कर परियोजना के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 राजधानी के लाखों नागरिकों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराएगा तथा शहर के विकास को नई गति देने की उम्मीद है... जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार फेज-2 परियोजना के तहत 41 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में कुल 36 मेट्रो स्टेशन विकसित किए जाएंगे, जो सीतापुरा, जेईसीसी, जयपुर एयरपोर्ट, दुर्गापुरा, एसएमएस अस्पताल, खासाकोठी, अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर, वीकेआई और टोड़ी मोड़ जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेंगे। परियोजना के पहले जोन में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक 12 किलोमीटर लंबे हिस्से पर 918 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू हो चुका है, जबकि दूसरे जोन में पिंजरापोल गोशाला से एयरपोर्ट तक तीन किलोमीटर लंबा भूमिगत कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 1,160 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पहले चरण में भी बदलाव करते हुए खासाकोठी पर नया इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा, जिसे 150 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज से फेज-1 और फेज-2 से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को निर्बाध इंटरचेंज सुविधा मिलेगी। वही वर्तमान में जयपुर मेट्रो के पहले चरण में प्रतिदिन लगभग 60 हजार यात्री सफर करते हैं और फेज-2 शुरू होने के बाद इस संख्या में कई गुना वृद्धि होने की उम्मीद है। भारत सरकार और राजस्थान सरकार की 50:50 हिस्सेदारी वाली इस परियोजना के पूरा होने से राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार मिलेगी, ट्रैफिक जाम और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी तथा शहर का मेट्रो नेटवर्क और अधिक व्यापक एवं आधुनिक बनेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जयपुर मेट्रो फेज-2 का भूमि पूजन किसने किया?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परियोजना का भूमि पूजन किया।

जयपुर मेट्रो फेज-2 की कुल लंबाई कितनी होगी?

फेज-2 का कॉरिडोर 41 किलोमीटर लंबा होगा।

जयपुर मेट्रो के पहले चरण में प्रतिदिन कितने यात्री सफर करते हैं?

वर्तमान में पहले चरण में औसतन करीब 60 हजार यात्री प्रतिदिन मेट्रो से सफर करते हैं।