कर्नाटक चुनाव: बीजेपी के चारों खाने चित्त, कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग घोषित हो चुके है और बीजेपी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है और पार्टी 135 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी को पीछले चुनावों के मुकाबले 40 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। उसक खाते में 60 सीट आती दिख रही है। जेडीएस तीसरे नंबर पर है।
कर्नाटक में जीत के लिए PM मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई
Karnataka Election result live updates | प्रत्येक सीट का चुनावी रिजल्ट Live
10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था और उसके बाद सभी एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई थी, जो परिणाम आने के बाद सही साबित होती दिख रही है।
कमलनाथ— कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले श्री राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं।
कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है।
हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद तय है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब मध्यप्रदेश के लिए अपनी कमर कस ले।
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।
कांग्रेस की जीत की खुशाी में कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक होकर रोने लगें।
Karnataka Election result live updates | प्रत्येक सीट का चुनावी रिजल्ट Live
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 12 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है
1. चामराजनगर — वी सोमन्ना हारे, पुट्टारंगशेट्टी जीते
2. बेल्लारी ग्रामीण सीट— श्रीरामुलु हारे, बी नागेंद्र जीते
3. वरुणा सीट— वी सोमन्ना हारे, सिद्धारमैया जीते
3. मुधोला विधानसभा— गोविंदा करजोला हारे, आरबी थिम्मापुरा जीते
4. चिक्कनायकनहल्ली — जेसी मधुस्वामी हारे, सुरेश बाबू जीते
5. बाइलागी — मुरुगेश निरानी हारे, जेटी पाटिल जीते
6. हिरेकेरुरु सीट — बीसी पाटिल हारे, यूबी बनकर जीते
7. नवलगुंडा शंकर मुनेकोप्पा हारे, एनएच कोनरेड्डी जीते
8. येलबुर्गा— हलप्पा अचार हारे, बसवराज रायरेड्डी जीते
9. केआर पेट — नारायणगौड़ा हारे, एचटी मंजू जीते
10. तिपातुर— बीसी नागेश हारे, के शदाक्षरी जीते
11. होसकोटे— एमटीबी नागराज हारे, शरथ बचेगौड़ा जीते
12. चिक्काबल्लापुर — डॉ. के. सुधाकर हारे, प्रदीप ईश्वर जीते




