मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

सिद्धारमैया को मिली कर्नाटक की कमान: डीके हुए नाराज, कल होगा शपथ ग्रहण!

प्रकाशित: May 17, 2023 15:09रिपोर्ट: Navtej TV

कर्नाटक सीएम पद फैसला लगभग हो चुका है और अब औपचारिक ऐलान होना बाकी है। दिल्ली आलाकमान ने सिद्धरमैया के नाम पर मुहर लग दी है लेकिन डीके ने अभी तक इसकी सहमती नहीं दी है। सूत्रों की दी जानकारी के मुताबिक सिद्धरमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कल शपथ लेंगे। डीके शिवकुमार से राहुल गांधी की मुलाकात हुई हैं लेकिन इस बातचीत के बाद भी डीके राजी नहीं हुए हैं।

सिद्धरमैया के सीएम बनने की खबर के बाद से उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिद्धारमैया के आवास पर उनके समर्थकों ने उनके पोस्टरों पर दूध डालकर खुशी जाहिर कर रहे है। पूर्व सीएम सिद्धरमैया को फिर से कर्नाटक मुख्यमंत्री की कमान देने की तैयारी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगा दी है। डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया जा रहा है लेकिन वह सीएम बनने पर अड़े हुए है।

NIA की बड़ी कार्रवाई 70 जगहों पर की एक साथ छापेमारी

डीके शिवकुमार पार्टी के फैसले को नहीं मानते है तो उनका अगल कदम क्या होगा इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। दोनों की इस लड़ाई पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा जनता ने जनादेश दिया है लेकिन सीएम बनने के चक्कर में सीएम का नाम तय नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस को डर है कि डीके अगर पायलट की तरह हो जाएंगे तो उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी।