मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

कर्नाटक में विभागों का बंटवारा: परमेश्वर को मिला होम, CM को फाइनेंस और शिवकुमार को सिंचाई

प्रकाशित: May 27, 2023 17:09रिपोर्ट: Navtej TV

कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने विभागों का बंटवारा कर दिया। विभागों के बटवारे को लेकर बहुत ज्यादा माथापच्ची हुई है। इससे पहले सीएम पद को लेकर माथापच्ची हुई थी जिसमें सीएम सिद्धारमैया ने बाजी मारी और अब विभाग बटवारे में भी ने वित्त विभाग अपने पास रखने में कामयाब हुए है। जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को सिंचाई विभाग मिला है तो जी परमेश्वर को गृह विभाग मिला है।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News Navtej TV

सिद्धारमैया कैबिनेट में 34 मंत्री को जगह मिली है।
सिद्धारमैया सीएम, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बने है। बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई और कुल मिलाकर 34 मंत्री हो गए है। कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे, रहीम खान, संतोष लाड, के एन राजन्ना, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खड़गे, रामालिमगा रेड्डी, बी.जेड. जमीर अहमद खान, दिनेश गुंडू राव, के वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, बैराथी सुरेश, शिवराज तंगड़ी, आरबी तिम्मपुर, बी नागेंद्र, लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवारया स्वामी,जी.परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, मंकुल वैद्य और एमसी सुधाकर शामिल हैं.