मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

नंदी के कान में इस गुप्त मंत्र का उच्चारण करने से भगवान शिव होंगे प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा फल

प्रकाशित: Jun 14, 2023 13:00रिपोर्ट: Navtej TV

हिंदू धर्म में सभी देवताओं को बहुत ज्यादा महत्व होता है और इसी वजह से अपने प्रिय भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा प्रिय भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते है लेकिन इसके बाद भी वह शिव को प्रसन्न नहीं कर पाते है। प्राचीन मान्याताओं के अनुसार कहा जाता है कि शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले भगवान माने जाते है और अब सच्चे मन से उनका जप करें आपको बड़ा लाभ होगा।

भगवान शिव हमेशा अपने भक्तों पर कोई संकट नहीं आने देते है। शिव का प्रिय वाहन नंदी है और उनके गले में सांप तो हाथ में डमरू भी होता है। लेकिन नंदी का और शिव का विशेष महत्व है। बताया जाता है की शिव को नंदी अति प्रिय है। प्राचीन मान्यताओं में बताया गया है कि भगवान शिव ने स्वयं ही नंदी को आशीर्वाद दिया था की वे जहा भी जाएगे नंदी उनके साथ रहेगा। यह बात आज भी सच साबित होती है और इसलिए जंहा भी शिव भगवान विराजमान होते है उनके साथ नंदी का होना जरूरी है। कई लोगों को आप ने देखा होगा ​की वह नंदी के कान में कुछ बोलते हैं।

ऐसा करने की वजह बहुत कम लोगों को पता होती है लेकिन शिव की विशेष कृपा पाने के लिए नंदी जी को खुश करना जरुरी होता है। जब समुद्र मंथन हुआ तो भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए विष को पिया था और उस समय गलती से एक विष की एक बून्द धरती पर गिर गई थी। उस समय सृष्टि की रक्षा के लिए उस विष की एक बूंद को नंदी ने अपनी जीभ से चाट कर बहुत बड़ा काम किया था। इसी बात से प्रसन्न होकर नंदी जी भगवान शिव के बहुत प्रिय बन गए थे।

Rajasthan News: राजनीतिक पार्टियां कर रहीं माहौल खराब– पवन गोयल

भगवान शिव हमेशा तपस्या में लीन में रहते है और उनकी तपस्या को कोई भंग नहीं करें इसकी जिम्मेदारी नंदी जी के पास होती है। इसलिए कहा जाता है की नंदी के कान में अपनी मनोकामना जो भी कहेगा उसकी हर इच्छा पूरी होगी। आपको नंदी जी के कान में केवल ‘ॐ’ शब्द का स्मरण करना चाहिए। इससे आपकी मनोकामना बहुत जल्दी भगवान शिव के पास जाती है और उसका फल भी जल्दी मिलता है।