मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

मकर संक्रांति के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें दान और स्नान, होंगे चमत्कारी फायदे

प्रकाशित: Jan 13, 2022 14:23रिपोर्ट: Navtej TV

हिन्दु पंचाग के अनुसार पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मकर संक्रांति का त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व होता है क्योंकि सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। इस घटना के कारण इस दिन को मकर संक्रांति के पर्व के रूप में मनाया जाता है। कई बार 14 या 15 जनवरी को यह पर्व मनाया जाता है लेकिन इस बार 14 को ही यह पर्व मनाया जा रहा है।

Lohri 2022 | Lohri की कहानी और महत्व | Lohri Songs | Lohri Special

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त के अनुसार जो इंसान दान और स्नान करता है उसको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। अगर आप 14 जनवरी को सुबह 7 बजकर से शाम के 5 बजे तक स्नान, दान और कुछ भी काम करेंगे तो वह बहुत ही अच्छा है। मकर संक्रांति के दिन अगर आप सुबह के 4 बजे स्नान करते है तो आप सभी प्रकार की पापों से छूटकारा पा सकते हैं।

accine Booster Dose के नाम पर Scam, खाली कर सकता है Bank Account,देखें Video

आप को स्नान के बाद काले तिल, हल्का गुड़, तेल और साफ कपड़े पहनकर तांबे के बर्तन में पानी भरकर पूजा करनी होगी। इसके बाद इस पानी में काले तिल, गुड़, चंदन और चावल डालकर सूर्य देव को अरपित करना होगा। इसके बाद इन चीजों का दान करने से आप को पैसों की कमी नहीं होगी।

तेल और तिल: मकर संक्रांति के दिन अगर आपको शनि—राहु के प्रकोप से बचना है तो तेल और तिल का दान करना चाहिए। तेल और तिल शनि देव को बहुत प्रिय होते है और इसी वजह से आप उनके प्रकोप से बच सकते है। खिचड़ी और गुड़: मकर संक्रांति के दिन आपको ज्यादा से ज्यादा खिचड़ी और गुड़ का दान करना चाहिए। अगर इस दिन गरीबों को इसका दान करते हैं तो आप को पैसों की तंगी नहीं रहेगी और कर्ज से मुक्ति मिलेगी।