जेल में बंद सिसोदिया ने पीएम मोदी की शिक्षा पर खड़े किए सवाल
दिल्ली की शराब नीति घोटाले के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी के नाम जेल से पत्र लिखते हुए उनकी शिक्षा पर सवाल खड़े किए है। मोदी की डिग्री को लेकर सवाल किया ट्वीट करके मोदी की शिक्षा पर तीखा सवाल किया है
प्रधानमंत्री का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए ख़तरनाक है। भारत के विकास के लिए पढ़ा-लिखा पीएम होना ज़रूरी है। मोदी जी का एक वीडियो देखा था, जिसमे वो बड़े गर्व के साथ कह रहे हैं कि वह पढ़े-लिखे नहीं हैं। प्रधानमंत्री को कम पढ़े-लिखे होने पर गर्व हो तो उस देश का कुछ नहीं हो सकता।
एक कंपनी में नौकरी के लिए एक पढ़े-लिखे व्यक्ति को ही ढूंढ़ते हैं। देश के सबसे बड़े मैनेजर को पढ़ा-लिखा होना चाहिए। लेकिन हमारे देश में ऐसा नहीं है। बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकाल कर सरकारी स्कूलों में भेजना शुरू हो चुका है।


