इन पेड़ों की पूजा करने से होगी मनचाहे फल की प्राप्ति, देवी-देवता होंगे जल्द प्रसन्न
हिन्दू धर्म में प्रकृति को भी देवताओं की तरह पूजा जाता है। प्रकृति का संतुलन अगर बिगड़ना शुरू हो जाए तो पृथ्वी पर भारी तबाही आना तय है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे है जिसको मानकर आप अपने जीवन में खुशियां ला सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप कैल के पेड़, बेल के पेड़ और आंवले के पेड़ की पूजा करेंगे तो आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। आइए कुछ ऐसे पेड़ो के बारे में जानते है जो हिन्दू धर्म में बहुत ही ज्यादा पूजनीय है।
केले का पेड़- हिन्दू धर्म में केले का बहुत महत्व होता है और इसी वजह से किसी भी पूजा पाठ में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप केले के पेड़ की पूजा करते है तो आप पर भगवान विष्णु के साथ माँ लक्ष्मी का आर्शिवाद होगा। ऐसा करने से आप पर दोनों प्रसन्न होते है।
नारियल का पेड़ - नारियल पूजा स्थल में विशेष महत्व माना गया है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है और इसी वजह से यह बहुत ज्यादा शुभ है। इसके पेड़ की पूजा करना आपके जीवन में बहुत ही जरूरी है जो आपके जीवन में खुशियां भर देगी।
Jodhpur News: मजदूरों की रोजी रोटी का गहराया संकट
पीपल का पेड़ - पीपल के पेड़ की उम्र 100 साल से ज्यादा होती हैं और यह इंसानों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। इस वजह से हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ से की पूजा होती है। पीपल के पेड़ से मिलने वाली हर चीज कई बीमारियों को भी खत्म करती है।




