मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

सनकी ‘चाकूबाज’ आशिकों की बली चढ़ी रही है बेटियां, प्यार के खूनी खेल की खौफनाक कहानियां

प्रकाशित: Jun 02, 2023 18:00रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों देश में सनकी आशिकों के कारण देश की बेटियों की लगातार हत्याएं हो रही है और पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। लेकिन दिल्ली की घटना ने आम लोगों पर भी सवाल खड़े कर दिए है कि अगर उनके सामने किसी बेटी की हत्या हो रही है और उसको देखकर लोग जा रहे हैं यानी की इंसानियत मर चुकी है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी प्यार की खूनी कहानियां के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी आंखे खोल देगी।

जब इन लोगों को प्यार होता है तो यह धर्म नहीं देखते है लेकिन जब कोई अनहोनी होती है तो धर्म के नाम पर प्यार को जबरन पाने की कोशिश करते है। ऐसा एक घटना में नहीं ​​बल्कि कई मामलों में देखा गया है और इसकी चपेट में बालिग हो या नाबालिग हो दोनों आती है। क्योंकि प्यार के समय में वह भूल जाती है कि उनके साथ ऐसा कभी हो सकता है। लेकिन अधिकतर मामलों में ऐसा ही देखा जा रहा है। साक्षी हत्याकांड हो या श्रदा का मामला दोनों में आरोपियों ने हैवान की तरह बेटियों को ​मौत के घाट उतार दिया।

प्रेमी साहिल खान ने अपनी ही नाबालिग प्रेमिका को सरेआम चाकू घोंपकर और पत्थर मारकर मौत के घाट उतार रहा था तो लोग कायरों की तरह देख रहे थे। अगर किसी ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को रोकता तो साक्षी की जान बच सकती थी लेकिन ऐसा किसी ने नहीं किया। दिल्ली में ऐसी घटनाएं होना आम बात हो गई और दिल्ली की गली—गली में ऐसे आशिक भरे पड़े है जो बेटियों को बली चढ़ाने के लिए तैयार है। सनकी आशिकों के एकतरफा प्यार की कीमत बेटियों ने अपनी जान देकर चुकाई है।

Karnataka हार के बाद BJP ने बजरंगबली का नाम लेना छोड़ दिया

2016 में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक युवक ने सरेआम लड़की को 22 बार चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद 22 साल की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया तो उसने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था।

2021 में भी पूर्व प्रेमी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर डाली थी और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हत्या का कारण प्यार में नोकझोक को बताया गया था।

2022 में भी दिल्ली के बवाना इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके मौत के घाट उतार दिया। शादी करने का दबाव बनाने लगा तो युवती ने दूरी बनाई और फिर मौत के घाट उतार दी।