मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

संत रविदास जयंती पर कपासन में कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

प्रकाशित: Aug 06, 2026 18:56रिपोर्ट: Mr. Reporter

संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर कपासन विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई कलश वंदन यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।मेवाड़ के हरिद्वार कहे जाने वाले मातृकुंडिया से विधि-विधान के साथ रवाना हुई कलश वंदन यात्रा सबसे पहले भोपालसागर पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कपासन पहुंची, जहां महाराणा प्रताप चौराहे पर मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पुष्पवर्षा और स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक अर्जुनलाल जीनगर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।विधानसभा प्रभारी सोहनलाल खटीक ने बताया कि कलश वंदन यात्रा शनि महाराज और भादसोड़ा पहुंचेगी, जहां संत रविदास के समता, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश का प्रसार किया जाएगा!विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना तथा सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करना है।संत रविदास जयंती के अवसर पर निकाली गई यह कलश वंदन यात्रा अब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश देगी।