मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर में मोबाइल रखना हुआ खतरनाक, ऐसा हो सकता है आपके भी साथ!

प्रकाशित: Jul 06, 2022 19:46रिपोर्ट: Navtej TV

क्या आपको पता है आपके पास मोबाइल होना भी आपकी जान के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है, तो सोचेगे वो कैसे तो हम आपको बतां दे कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में तो इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है, मोबाइल छिनने वाला गिरोह इतना सक्रिय हो गया है कि कोई अपना मोबाइल ना दे तो उसकी जान ही ले ले, ताजा मामला शास्त्री नगर थाने का है, जतिन, मोहन और विकास,अपनी बाइक के पास खड़े होकर बातें कर रहे थे। इस दौरान दूसरी बाइक पर तीन लुटेरे आए।

हफ्ते में 4 दिन काम और तीन दिन आराम, Office वालो की होगी मौज

उनमें से एक ने लड़के ने मोहित का फोन छीनने की कोशिश की। मोहित ने अपना फोन बचा लिया, अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाइक सवार लुटेरों का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर गए। इस बीच डर के मारे विकास, मोहित और जतिन अपनी बाइक लेकर वहां से चले गए। कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि वे तीनों लुटेरे अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां आ पहुंचे।

Aliens फैला रहे है Corona, गुब्बारे में भरकर फेंका Virus, kim Jong का दावा!

छह बदमाश तीन बाइकों पर सवार थे। उनमें से दो ने फोन छीनने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं ले सके। तो इतना गुस्सा गए कि मोहित के सिर में घूंसे मारे। उनमें से एक ने अपने हैलमेट से भी मोहित के सिर में वार किया, जिससे मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया उसे SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।