मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर में होंगे 'गोल्डन गणपति के दिव्य दर्शन!

गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं को ‘गोल्डन गणपति’ के दर्शन होंगे। मंदिर परिसर को करीब 11 किलो जर्मन गोल्ड वर्क से भव्य रूप से सजाया जा रहा है, जबकि गर्भगृह की दीवारों पर लगभग 1.25 किलो 24 कैरेट सोने की मदर का कार्य पूरा किया जा चुका है। करीब 40 फीट चौड़े और 35 फीट लंबे मंदिर परिसर को गोल्डन थीम पर विकसित किया गया है, जिसमें लगभग 20 हजार गोल्ड वर्क का उपयोग किया गया है। सुनहरी परत, बारीक नक्काशी और आकर्षक डिजाइन से मंदिर का अंदरूनी हिस्सा स्वर्णिम आभा से जगमगा रहा है।

प्रकाशित: Jul 23, 2026 22:29रिपोर्ट: Monika Rathore

मुख्य बातें

  • मोतीडूंगरी गणेश मंदिर को 11 किलो जर्मन गोल्ड वर्क से सजाया जा रहा है।
  • गर्भगृह की दीवारों पर 1.25 किलो 24 कैरेट सोने की मदर का काम किया गया है।
  • गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश स्वर्ण आभूषण और विशेष पोशाक में विराजेंगे।

जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में होगा भव्य स्वर्णिम श्रृंगार, 11 किलो जर्मन गोल्ड वर्क से सजा परिसर

गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं को ‘गोल्डन गणपति’ के दर्शन होंगे। मंदिर परिसर को करीब 11 किलो जर्मन गोल्ड वर्क से भव्य रूप से सजाया जा रहा है, जबकि गर्भगृह की दीवारों पर लगभग 1.25 किलो 24 कैरेट सोने की मदर का कार्य पूरा किया जा चुका है। करीब 40 फीट चौड़े और 35 फीट लंबे मंदिर परिसर को गोल्डन थीम पर विकसित किया गया है, जिसमें लगभग 20 हजार गोल्ड वर्क का उपयोग किया गया है। सुनहरी परत, बारीक नक्काशी और आकर्षक डिजाइन से मंदिर का अंदरूनी हिस्सा स्वर्णिम आभा से जगमगा रहा है। मंदिर की छत पर पारंपरिक शैली में हाथों से नक्काशी और सुंदर पेंटिंग की गई है। वही इस पूरे कार्य को पूरा करने में चार विशेषज्ञ कारीगरों ने करीब 40 दिनों तक लगातार मेहनत की और पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक फिनिशिंग तकनीक का इस्तेमाल किया। मंदिर के महंत कैलाश शर्मा के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश विशेष स्वर्ण आभूषणों और स्वर्णिम पोशाक में भक्तों को दर्शन देंगे। आपको बता दे इस विशेष सजावट के कारण मंदिर परिसर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। जयपुर का मोतीडूंगरी गणेश मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां गणेश चतुर्थी सहित हर बड़े पर्व पर हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वही इस बार मंदिर का स्वर्णिम स्वरूप भक्तों के लिए आस्था के साथ-साथ भव्यता का भी अनूठा अनुभव लेकर आएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर किस शहर में स्थित है?

जयपुर।

मंदिर परिसर को कितने किलो जर्मन गोल्ड वर्क से सजाया गया है?

11 किलो