मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान में नामी ब्रांड का सरसों तेल असुरक्षित बिक्री पर लगी रोक

प्रकाशित: Jul 11, 2026 15:40रिपोर्ट: Monika Rathore

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में जांच के बाद एक नामी ब्रांड के सरसों तेल को मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर लिए गए सैंपलों की जयपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला में जांच की गई, जिसमें ‘टैगोर ब्रांड’ सरसों तेल के बैच नंबर 1, 2 और 10 को तय मानकों पर खरा नहीं पाया गया।

जांच रिपोर्ट में सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन बैचों के तेल की बिक्री, वितरण, निर्माण, भंडारण और दुकानों पर प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह तेल एम/एस गोयल ऑयल उद्योग द्वारा निर्मित बताया गया है। प्रशासन अब बाजारों में उपलब्ध इस तेल के स्टॉक को वापस मंगवाने की कार्रवाई में जुट गया है।

खाद्य विभाग के मुताबिक लोगों की सेहत से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच लगातार जारी रहेगी। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय ब्रांड, पैकिंग, बैच नंबर और गुणवत्ता की जानकारी एक बार जरूर चेक करे