मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

लोकमत भारत की खबर का हुआ असर

नवलगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज जाम की समस्या पर अब विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लोकमत भारत द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग की टीमें सक्रिय हुईं और विभिन्न इलाकों में सीवरेज चैंबरों व लाइनों की सफाई का अभियान शुरू किया गया।

प्रकाशित: Jul 17, 2026 19:11रिपोर्ट: Mr. Reporter

नवलगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से सीवरेज लाइनें लगातार चोक होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई इलाकों में गंदा पानी सड़कों और घरों के बाहर जमा होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी।इस समस्या को लेकर लोकमत भारत द्वारा लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित और प्रसारित की गईं। खबरों के बाद अब संबंधित विभाग हरकत में नजर आ रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में विभागीय टीमें सक्रिय होकर सीवरेज चैंबरों की सफाई में जुट गई हैं।जेटिंग मशीनों और टैंकरों की मदद से धड़ल्ले से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह बंद पड़ी सीवरेज लाइनों के ब्लॉकेज खोले जा रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय बाद विभागीय टीमें मैदान में दिखाई दी हैं और नियमित सफाई होने से क्षेत्र की बड़ी समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। लोगों ने मांग की है कि यह अभियान लगातार जारी रखा जाए, ताकि भविष्य में सीवरेज जाम की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।