मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

निर्विरोध सरपंच बनने की खुशी में बेटे ने बना दिया 1 करोड़ का आलीशान पंचायत भवन

प्रकाशित: Nov 13, 2021 10:51रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान के बाड़मेर जिले की नवनियुक्त बूढ़ातला सरपंच पद के लिए पूरी पंचायत ने अपनी सहमती से एक महिला को निर्विरोध सरपंच चुनने का फैसला किया तो यह बड़ी खबर नहीं बनी क्योंकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि कई पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुना जाता है। बूढ़ातला सरपंच पर जो महिला चुनी गयी उनका बेटा NRI है और उनका बिजनेश कई देशों में फैला हुआ है।
जब सरपंच के बेटे यानि NRI नवल किशोर गोदारा को पता चला कि गांव वालों ने उनकी मां को निर्विरोध सरपंच बनाया तो उन्हें लगा की वह अपनी पंचायत के लिए कुछ ऐसा करना चाहते है कि वह एक मिशाल बन जाए। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह ग्राम पंचायत भवन का निर्माण करवाएं जो सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस होगा। इस भवन में कॉन्फ्रेंस हॉल, पटवारी और सरपंच के लिए अलग-अलग कमरे,टॉयलेट, गार्डन और चारों तरफ चारदीवारी करके पौधारोपण सहित कई अन्य सुविधाएं दी गयी है। इस भवन के निर्माण में 1 करोड़ की लागत आई है और अब इस भवन को देखकर सभी लोग उनकी प्रंशसा कर रहे हैं।
यहां के क्षेत्रिये विधायक अमीन खान और कलेक्टर ने कहा कि हमने पहले कभी नहीं सूना ना ही कभी देखा कि कोई अपने पैसों से ग्राम पंचायत का भव्य भवन बनाया हो। इसके उद्घाटन के बाद यह देश की पहली पंचायत होगी जो इतनी भव्य होगाी और यह एक मिसाल के तौर पर देखी जाएगी। इस भवन को देखने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है।