मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

6 विदेशी युवकों के प्यार में पागल हुई 700 भारतीय महिलाएं! पैसों के चक्कर में गंवा दी अपनी..

प्रकाशित: Apr 19, 2023 18:22रिपोर्ट: Navtej TV

सोशल मीडिया के इस दौर में कई बार महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की खबरें सामने आती रहती है। लेकिन इस बार भारतीय महिलाएं 6 विदेशी युवकों के प्यार में अपने ही मोटी रकम को गंवा दिया लेकिन इसके बाद जब आरोपियों के बारे में पहचान हुई तो पूरी घटना के बारे में खुलासा हुआ।

नोएडा पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि भारतीय महिलाएं को फंसाने के लिए 7 विदेशी युवकों के साथ भारतीय महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चैटिंग ऐप के माध्यम से 700 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि चैटिंग के दौरान उनको प्यार के जाल में फंसाया फिर गिफ्ट के नाम पर उनको लालच दिया।

नाइजीरियन युवक भारतीय महिला की सहायता से इस काम को अंजाम देने में लगे हुए थे। डेटिंग ऐप के जरिए युवक भारतीय महिलाओं से दोस्ती करते थे फिर उनका विश्वास जीतकर पैसों का लालच देते है। इसके बाद गिफ्ट भेजने की बात कहकर उनके मोटी रकम मांगते और महिलाएं ऐसा कर देती।

विदेशी Blogger के साथ युवक ने की शर्मनाक हरकत

भारतीय महिला कस्टम ऑफिसर बनकर महिलाओं को विश्वास दिलाती की उनका पार्सल रखा हुआ है और तय समय में पैसे नहीं जमा करवाए तो आपको यह नहीं मिलेगा। इसके चक्कर में महिलाएं उनको मोटी रकम देती लेकिन जब उनको कुछ नहीं मिलता तो वह इस बात की जानकारी डर के कारण किसी को नहीं कहती।