मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

ओमिक्रॉन: सर्दी जुकाम जैसे ही होते है ओमिक्रॉन के लक्षण, नहीं करें अनदेखी

प्रकाशित: Dec 25, 2021 19:57रिपोर्ट: Navtej TV

सर्दी के मौमस के शुरू होने के साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की फिर से चिंता बढ़ा दी है। ओमिक्रॉन के लक्षणों को लेकर सभी डॉक्टर ने अलग—अलग लक्षण बताये है। लेकिन इस वायरस के कुछ लक्षण ऐसे है जो सामान्य तौर पर सभी लोगों में दिखाई देते है और लोग इस सर्दी जुकाम कहकर टाल देते हैं। ओमिक्रॉन के कुद लक्षण ऐसे बताये जा रहे है जो आम सर्दी-जुकाम से थोड़े अलग है। अगर आप इनके बारे में जानकारी रखते है तो नए वैरिएंट के संक्रमण को आसानी से पहचान सकते हैं।

कांग्रेस ने उड़ाया मजाक लेकिन पाकिस्तान हो गया ​था इस भारतीय प्रधानमंत्री का दिवाना

ओमिक्रॉन के लक्षण पहले सर्दी-जुकाम की तरह ही होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इन लक्षणों में बदलाव आना शुरू हो जाता हैं। तब यह सामान्य लक्षण असमान्य लक्षणों में बदलकर सिर दर्द और थकान के कारण इंसान की इम्यूनिटी सिस्टम को तोड़ देता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नए वैरिएंट को कोरोना के डेल्टा वैरिएंअ से तीन गुना अधिक संक्रामक है और खतरनाक बताया है।

ओमिक्रोन में हल्का बुखार, थकान, गले में चुभन, जोड़ों में दर्द और पसीना आना बताया जा रहा है। स्वाद और सुगंध जैसे लक्षण इसमें नहीं है तो आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। ओमिक्रॉन से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज के साथ मास्क का इस्तेमाल करना होगा। नए साल के जश्न की भीड़-भाड़ से दूर रहने के साथ सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ध्यान रखें। सर्दी जुकाम के सामान्य लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें।


वैज्ञानिकों ने कहा कि तीसरी पीक पहले की दो पीक से ज्यादा खतरनाक होगी। भारत में ओमिक्रॉन को लेकर इतनी सावधानी बरतने के बाद भी मरीजों की संख्या 400 के पार चली गयी है और अभी से इस खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने तो सख्त गाइडलाइन भी जारी कर दी है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार चला गया है तो देश की राजधानी में यह आंकड़ा तेजी से 100 के पार होता हुआ दिख रहा है।