मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान के कई जिलों में ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और तेज बारिश का दौर शुरू

प्रकाशित: May 28, 2023 17:47रिपोर्ट: Navtej TV

आज दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। तथा एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज राज्य के कुछ भागों में सक्रिय हो चुका है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 30 मई को सक्रिय होने के प्रबल आसार हैं।

उपरोक्त मौसमी तंत्रों के प्रभाव से आज बीकानेर सम्भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की सम्भावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन दिनों के दौरान तेज अंधड़ 50-70 Kmph, तेज बारिश, तेज मेघगर्जन होने की प्रबल संभावना है।

Jaipur News: प्रजापति कुम्हार समाज का महाकुंभ हुआ आयोजित

पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आज व कल भारी बारिश होने की सम्भावना है। आगामी तीन दिन उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के अधिकांश भागों में तेज अंधड़ 50-70 Kmph, बारिश, तेज मेघगर्जन होने की प्रबल संभावना है।