मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

मंदसौर के राम मोहल्ले की टूटी सड़कों से परेशान है लोग

प्रकाशित: Jul 05, 2026 19:03रिपोर्ट: Mr. Reporter

मंदसौर शहर का वार्ड नंबर 26 राम मोहल्ला एक बार फिर सुविधाओं के अभाव में खबरों में है। गंदगी, टूटी सड़कें और बारिश में जलभराव ने यहां रहने वालों का जीवन नर्क बना दिया है। लोग परेशान हैं, बारिश के बाद यहां के हालात और खराब हैं। लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं मंदसौर का राम मोहल्ला... जहां विकास की बातें तो होती हैं, लेकिन नजर नहीं आतीं।यहां की गलियों में चलना अब सजा बन गया है। टूटी सड़कें, उफनते नाले और जगह-जगह जमा गंदा पानी... बरसात का मौसम आते ही रहवासियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नगर पालिका उनकी शिकायतों को अनसुना कर रही है। सड़क की मरम्मत, नालियों की सफाई और नियमित कूड़ा उठाने जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।"गंदगी से बीमारियां फैल रही हैं। नाले जाम हैं, बदबू इतनी आती है कि सांस लेना मुश्किल है। हमारी मांग है कि तुरंत सफाई अभियान चलाया जाए और सड़कें बनाई जाएं।"राम मोहल्ला के रहवासी अब सिर्फ वादों और आश्वासनों से नहीं, बल्कि ठोस विकास कार्यों से राहत चाहते हैं।