मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

ब्रह्मा की नगरी से होगा पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 9 साल की जीत का जश्न या फिर चुनावी आगाज

प्रकाशित: May 31, 2023 07:56रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अभी 8 महीने का समय बचा है लेकिन बीजेपी ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर इस खुशी का जश्न अजमेर में मनाया जा रहा है। इस वजह से पीएम मोदी का आज अजमेर दौरा रहेगा। मोदी किशनगढ़ एयरपोर्ट से पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन के बाद पूजा करेंगे। इसके बाद कायड़ विश्राम स्थली पर पहुंचेंगे जहां केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दावा किया कि इस जनसभा में 4 लाख से ज्यादा लोग इसमें शामिल होंगे। सभा के लिए 4 लाख स्क्वायर फिट का विशाल पंडाल बनाया गया है और पिछले 10 दिनों से इसकी तैयारी की जा रही थी। पीएम मोदी की यात्रा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। इस सभा में आने वाले 1 लाख से ज्यादा वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Jaipur News: Congress एकजुट होकर जायेगी Election में- Pratap Singh Khachariyawas

एक साल के कम समय में मोदी का राजस्थान में यह छठा दौरा है। 10 मई को सिरोही के आबूरोड में सभा की थी और इससे पहले 12 फरवरी को मोदी ने दौसा में सभा की है। पीएम के लगातार दौरों को चुनावी आगाज से जोड़ा जा रहा है और इसका कितना फायदा होगा यह तो आने वाले चुनावों में पता चलेगा। लेकिन पीएम मोदी के दौरे से कांग्रेस के नेताओं की चिंताएं बढ़नी शुरू हो गई है क्योंकि कांग्रेस अभी अपनी आपसी गुटबाजी से ही बाहर नहीं निकल पा रही है। आज पीएम अपनी इस जनसभा से अजमेर के साथ प्रदेश को बड़े सौगात दे सकते है इसी भी चर्चा हो रही है।