मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान से पीएम मोदी ने विपक्ष पर किया बड़ा हमला

प्रकाशित: Jul 04, 2026 18:36रिपोर्ट: Monika Rathore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में ₹1.06 लाख करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए प्रदेश को विकास की कई बड़ी सौगातें दीं है. प्रधानमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि कुछ लोगों ने राजनीतिक संकीर्णता और श्रेय लेने की होड़ में प्रदेश के सबसे बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट पचपदरा रिफाइनरी को पूरे पांच साल तक ठंडे बस्ते में डालकर रखा। उन्होंने कहा कि इस देरी के कारण रिफाइनरी की लागत ₹37 हजार करोड़ से बढ़कर करीब ₹80 हजार करोड़ तक पहुंच गई। पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ शिलान्यास करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि हर परियोजना को समय पर पूरा कर जनता को समर्पित करती है। उन्होंने आगे कहा कि दो महीने पहले हुई दुर्घटना के बावजूद रिकॉर्ड समय में काम पूरा करना नए भारत की कार्य संस्कृति और संकल्प का उदाहरण है।

राजस्थान की वीरभूमि ने हमेशा देश को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया है। मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब राजस्थान जैसे राज्यों का तेजी से विकास होगा। पचपदरा रिफाइनरी न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों के नए अवसर भी पैदा करेगी। उन्होंने राजस्थान के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना आने वाले वर्षों में पूरे पश्चिमी भारत की ऊर्जा जरूरतों को भी मजबूती देगी।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जोधपुर को मिली नई सौगातों का भी जिक्र करते हुए बताया कि जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन हो चुका है, जिससे मारवाड़ में पर्यटन, व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी। साथ ही उड़ान योजना के नए चरण के जरिए छोटे शहरों और दूर-दराज के क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने जयपुर मेट्रो विस्तार, शेखावाटी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित जल परियोजना और राजस्थान के करीब 54 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में विकास और रोजगार दोनों को प्राथमिकता दी जाये

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में वैश्विक हालात का भी जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण पूरी दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रही है, लेकिन भारत ने समय रहते आत्मनिर्भरता की दिशा में काम किया, जिसके कारण देश इस चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि नया भारत चुनौतियों से घबराने वाला नहीं है, बल्कि हर संकट को अवसर में बदलने की क्षमता रखता है। पीएम ने कहा कि राजस्थान आज देश के विकास का मजबूत आधार बन रहा है और केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार बड़े फैसले और निवेश की और अग्रसर है।