मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान में कब बरसेगा मानसून?

राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां और झालावाड़ समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रकाशित: Jul 18, 2026 15:32रिपोर्ट: Monika Rathorerajasthan

मुख्य बातें

  • राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई
  • मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां और झालावाड़ समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
  • किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया

राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां और झालावाड़ समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 21 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, जिसका असर खेती और जल स्रोतों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटों में डूंगरपुर, कोटा और अलवर में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि कई अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। दूसरी ओर बारिश की कमी के कारण गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चूरू में 41.1 और बीकानेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना हैं, लेकिन व्यापक और अच्छी बारिश की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है। लेकिन इन सब के बीच में राहत की बात यह है कि 21 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 21 जुलाई को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। वहीं 23 से 26 जुलाई के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के मजबूत होने से मानसून को गति मिलेगी जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। यदि अनुमान के मुताबिक बारिश होती है तो किसानों को राहत मिलेगी, खरीफ फसलों को फायदा होगा और बांधों व जलाशयों में भी पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थान में मानसून फिर कब सक्रिय होगा?

मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है।

आज राजस्थान के कितने जिलों में बारिश की संभावना है?

आज प्रदेश के 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।