मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

पायलट ने किया आर-पार की जंग का ऐलान, वर्चस्व की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर!

प्रकाशित: Apr 10, 2023 10:55रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जबरदस्त घमासान मच गया है। पिलछे कई दिनों से पायलट को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही थी ओर रविवार को पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस खबर को सुनकर दिल्ली आलाकमान के साथ सभी कांग्रेस के नेताओं की चिंता बढ़ गई थी और लगा पायलट आज कुछ बड़ा फैसला ले सकते है। लेकिन उन्होंने सभी के दावों को खारिज करते हुए अपनी ही सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम गहलोत पर BJP के नेताओं को बचाने का आरोप लग दिया।

पायलट ने अपनी ही सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि सरकार बनने से पहले पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आएगी तो हम भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करवाई जाएगी। मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कई बार चिट्ठियां लिखी लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

हमारी सरकार जब बनी तो भ्रष्टाचार को लेकर हमने जनता को विश्वास दिलाया था, लेकिन आज जनता हमसे पूछ रही है कार्यवाही कब होगी। इस वजह से मैं 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करूंगा। इस बयान के ​बाद दिल्ली हाईकमान की परेशान बढ़ गई हे और रंधावा ने कहा कि वह मंगलवार को जयपुर जाएंगे, पायलट और गहलोत दोनों से बात करेंगे। उन्होंने कहा, 'पायलट को पहले उनके सामने इस मुद्दे को उठाना चाहिए था ऐसे प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करनी चाहिए थी। पायलट के इस रूख से कांग्रेस की परेशानी बढ़ गई तो विपक्ष इस बात को लेकर उनको नई पार्टी बनाने या अपनी पार्टी में शामिल होने की बात कह रही है।

पायलट के इस कदम को साल के अंत में होने वाले चुनावों से पहले आलाकमान पर दबाव बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पायलट पहले भी सरकार के खिलाफ बगावत कर चुके हैं और इस बार वह बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। पायलट चुनाव से पहले नेतृत्व का मुद्दा हल होना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो पायलट कुछ बढ़ा करने की तैयारी की जा रही है।

Gehlot सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे sachin Pilot | राजस्थान न्यूज़ लाइव
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने पायलट को अलग पार्टी बनाने की सलाह दी है तो आम आदमी पार्टी ने पायलट को लेकर सकारात्मक रूख दिखाया है। पायलट का जनता के बीच अच्छी पहचान और पकड़ जो उनको ताकत देती है। पायलट अब कुछ बड़ा करने वाले है लेकिन उससे पहले वह अपनी पार्टी को मौका दे रहे है कि अगर समय रहते फैसला नहीं हुआ तो वह अपनी राह अलग कर सकते हैं।