मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

पंजाब के बाद क्या राजस्थान में जल्द घटेंगे पेट्रोल—डीजल के दाम ?

प्रकाशित: Nov 09, 2021 11:38रिपोर्ट: Navtej TV
केंद्र सरकार ने दिवाली के मौके पर आम जनता को पेट्रोल- डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर थोड़ी राहत दी तो कई राज्यों ने भी अपने स्तर पर वैट कम किया है। वैट कम करने पर भी कांग्रेस शासित राज्यों ने वैट कम नहीं करने की बात करते हुए राजनीति करनी शुरू कर दी है। राजस्थान पूरे देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बेचने वाला प्रदेश है और इसके कारण आम जनता राज्य सरकार से राहत देने की मांग कर रही है। हाल ही में कांग्रेस शासित पंजाब सरकार ने पेट्रोल—डीजल की कीमतों में कटौती करके राहत दी है तो ऐसे में सवाल खड़े हो रहे है की राजस्थान सरकार कितनी जल्दी राहत देती है। पंजाब सरकार ने राज्य में पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 5 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है।

राजस्थान में फिलहाल पेट्रोल 110.76 रुपये प्रति लीटर भाव है तो पिछले 3 दिनों से पेट्रोल - डीजल के दाम भी स्थिर हैं। केन्द्र ने जो वैट कम किया है उसको लेकर सीएम गहलोत ने साफ तौर पर बता दिया कि वह किसी प्रकार की कटौती नहीं करेंगे अगर केन्द्र चाहे तो वैट और कम सकती है। लेकिन पंजाब सरकार ने जो फैसला किया है उसके बाद गहलोत सरकार भी अपनी जनता को जल्द राहत दे सकती है। गहलोत सरकार में मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि हमारी गहलोत सरकार आम जनता को राहत देने के लिये हमेशा तैयार है हम जनता की सेवा के लिए है।
सीएम गहलोत ने कहा कि मेरा सुझाव है कि पेट्रोल/डीजल/गैस से Additional Excise Duty, Special Excise Duty and CESS के रूप में जो राजस्व केन्द्र सरकार इकट्ठा कर रही है, उस पर राज्य सरकारें VAT लगाती है, इसलिए केन्द्र सरकार को महंगाई को देखते हुए और इसमें और अधिक कमी करनी चाहिये, जिससे जनता कई ज्यादा राहत मिलेगी। सरकार किसी भी दल की हो अगर आम जनता को राहत नहीं मिलेगी तो उनकी सरकार की प्रति नारजगी बढ़ेगी और मौजूदा समय में गहलोत सरकार जनता की नारजगी नहीं उठाना चाहेगी और जल्द आम जनता को राहत देने पर ​विचार कर सकती है।