मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान में 7 से 9 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभागने 7 से 9 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने परिसंचरण तंत्र और श्रीगंगानगर से गुजर रही मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। 6 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है

प्रकाशित: Aug 06, 2026 15:16रिपोर्ट: Monika Rathore

मुख्य बातें

  • IMD ने राजस्थान में 7 से 9 अगस्त तक भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर से गुजर रही है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
  • भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में सबसे अधिक बारिश की संभावना है।

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभागने 7 से 9 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने परिसंचरण तंत्र और श्रीगंगानगर से गुजर रही मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। 6 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जबकि 7 से 10 अगस्त तक भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 7 से 9 अगस्त के बीच भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी से अतिभारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा और सवाई माधोपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक और बारां सहित कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, मेघगर्जन और बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को अलवर के गोविंदगढ़ में सबसे अधिक 72 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कोटा शहर में करीब एक घंटे की झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने लोगों को अगले कुछ दिनों तक मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और भारी बारिश वाले क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट कब तक है?

7 से 9 अगस्त तक।

भारी बारिश की सबसे ज्यादा संभावना किन संभागों में है?

भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में।