मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

आज से महंगाई राहत शिविरों का आयोजन, 10 स्किम्स का ऐसे उठाए फायदा

प्रकाशित: Apr 24, 2023 07:52रिपोर्ट: Navtej TV

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में आज से शुरू होने जा रहे महंगाई राहत शिविरों का उद्घाटन करेंगे। इन शिविरों के माध्यम से जनता को राहत देने का काम किया जाएगा। इसकी शुरूआत 24 अप्रैल को होगी और समापन 20 जून को होगा। मुख्यमंत्री सांगानेर की ग्राम पंचायत महापुरा से इस शिविर को शुरू करेंगे।

आम लोगों को 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाखों का फायदा होगा। बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और पंजीयन करना अनिवार्य है नहीं तो इनका लाभ नहीं मिलेगा। पूदे प्रदेश में 2000 स्थायी महंगाई राहत शिविर लगाए जाएंगे।

राजस्थान में फ्री बीजली, स्मार्टफोन,सिलेंडर और राशन किट मिलेगा जल्दी, नोट करें ​तारीख

महंगाई राहत कैंप से संबधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए यंहा क्लिक करें
mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in और Toll Free Number 181 से मिल सकेगी।

महंगाई राहत कैंप के लिए जरूरी दस्तावेज
– बिजली बिल
– गैस कनेक्शन नंबर
– नरेगा कार्ड नंबर
– जन आधार नंबर

महंगाई राहत कैंप का समय
24 अप्रेल से 30 जून 2023 तक
समय सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक