मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

19 जुलाई से बदलेगा मौसम फिर एक्टिव होगा मानसून

प्रकाशित: Jul 16, 2026 18:10रिपोर्ट: Monika Rathore

राजस्थान में मानसून की सुस्ती जारी, 13 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के 13 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ में सबसे अधिक करीब आधा इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि श्रीगंगानगर में भी हल्की बारिश हुई। दूसरी ओर, श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

लंबे समय से मानसून ब्रेक बने रहने का असर अब खेती पर भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है। कई इलाकों में फसलें सूखने लगी हैं और किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना है, जिसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।