मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

राजस्थान पुलिस के लिए सिरदर्द बनी गधों की चोरी, जानें पूरी कहानी

प्रकाशित: Dec 31, 2021 18:29रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में पहले ही पुलिस प्रशासन के कारण सरकार की किरकरी हो चुकी है और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला है। राजस्थान की पुलिस हमेशा किसी का किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है लेकिन इस बार पुलिस के लिए गधे ही सिरदर्द बन गये है। बताया जा रहा है कि हनुमानगढ़ जिले में कुछ दिनों से गधों की चोरी के मामले तेजी से बढ़ने लग गये है और इसके कारण गधों के मालिक पुलिस प्रशासन पर गधों की चोरी रोकने के लिए धरने पर बैठ गये है।

गले में खराश हो सकते है ओमिक्रॉन के लक्षण, ऐसे रहे अलर्ट ​​​​​​​

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ दिन में लगभग 80 गधे चोरी हो चुके हैं और राजस्थान पुलिस गधों की तलाश में गांव-गांव घूम रही है। इन गधों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम तैयार की है जो गधों की तलाश में जुट गयी है। पुलिस ने गधों के चोरी होने के बढ़ते मामले देख इनके मालिकों से कहा है कि वे गधों को खुला नहीं छोड़े उनको बाड़े में बांध कर रखें।

ऐसा पहली बार हुआ है कि गधों की चोरी हो रही है गधों की चोरी हो सकती है तो फिर घरों में चोरी होना कोई बड़ी बात नहीं है। कांग्रेस सरकार लोगों की सुरक्षा की बात करती है लेकिन उनके राज में तो गंधे भी सुरक्षित नहीं होने पर विपक्ष निशाना साध रहा है।


पुलिस के साथ गधों के मालिक भी गधों की तलाश में गांव—गांव भटक रहे है लेकिन अभी तक उनको सफलता नहीं मिली है। गधों के मालिकों ने बताया कि इनकी वजह से उनकी आजीविका चलती है और चोरी की घटनाएं नहीं रूकी तो उनके खाने के भी लाले पड़ जाएंगे।