मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

rajasthan politics crisis: दिल्ली आलाकमान को मिल गया पायलट और गहलोत को एक करने का ''फॉर्मूला''

प्रकाशित: May 29, 2023 15:16रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान कांग्रेस में जो गुटबाजी चल रही है उसको लेकर दिल्ली में आज उच्च स्तीरय बैठक हो रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पायलट ने अपनी ही सरकार को 31 मई तक का अल्टीमेटम दिया था जो 2 दिन बाद खत्म हो रहा है। इस वजह से दिल्ली आलाकमान ने दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाया है और दोनों के मध्य समझौता करने का अच्छा फॉर्मूला भी तैयार किया है। इस साल के अंत में चुनाव होने जा रहे है और पार्टी दोनों नेताओं को एक साथ मंच पर लाकर फिर से सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।

इस मामले को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूरी कोशिश में लगे हुए है। आज की बैठक से बहुत बड़ा परिणाम सामने आएगा क्योंकि राहुल गांधी विदेश जाने की तैयारी कर रहे है। राहुल को इस फॉर्मूला के बारे में बता दिया गया है। फॉर्मूला तैयार करने में गांधी परिवार का पूरा हस्तेक्षप है क्योंकि वह राजस्थान में अपनी सरकार फिर से बनाने की तैयारी कर रहे है।

Congress हाईकमान ने pilot - Gehlot विवाद का निकाला फॉर्मूला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खरगे दिल्ली में सीएम गहलोत और सचिन पायलट के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोनों को गांधी परिवार के बारे में बताएंगे जो फैसला लिया है उसे मानना होगा। आज की बैठक में कुछ फैसला नहीं लिया गया तो पायलट फिर से अपनी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने सड़क पर उतरेंगे। कांग्रेस को इस बात का पता है कि पायलट और गहलोत साथ नहीं आते है तो फिर से सरकार बनाना आसान काम नहीं होगा क्योंकि कर्नाटकर में ऐसा देखा गया है।