मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान में बारिश ने पकड़ी रफ्तार

प्रकाशित: Jul 04, 2026 14:16रिपोर्ट: Monika Rathore

राजस्थान के मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है, साथ ही राजस्थान में बारिश का दौर भी तेज होने लगा है। देरी से आये मानसून ने आधे राजस्थान को कवर कर लिया है। 3 जुलाई को जोधपुर, फलोदी, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बालोतरा के पचपदरा में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए लगाए गए होर्डिंग्स भी उड़ गए। जानकारी के लिए बता दे की पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश जयपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में करीब दो इंच रिकॉर्ड हुई। वहीं, मानसून के सक्रिय होने के बाद जयपुर सहित कई शहरों का दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन पूरे राज्य में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दे की बारिश के कारण अलवर में रूपारेल नदी उफान पर है, कई गांवों का रास्ता बंद हो गया है। मानसून दस्तक देने के साथ ही जमकर बरसने लगा है। 2 जुलाई को दिन में एंट्री करने वाले मानसून ने देर रात तक पूरा जिला कवर लिया और खूब बरसा। सड़कें लबालब हो गईं, कई कॉलोनियों में पानी भर गया। एक अंडरब्रिज डूब गया। लगातार बरसात के कारण सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में पानी भर गया, शहर की टोंक रोड पर 20 फीट का गड्ढा हो गया। टोंक के टोडारायसिंह में 36, उदयपुर के वल्लभनगर में 33 और बारापाल में 20 एमएम बरसात दर्ज गयी है। इनके अलावा आज जयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, फलोदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर समेत कई अन्य शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बीच भी राजस्थान के कई हिस्सों में दिनभर उमस और गर्मी रही। सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बीकानेर और जैसलमेर में दर्ज हुआ।