जयपुर में IPL विवाद: सीएम गहलोत के मंत्री ने बेटे वैभव के खिलाफ खोल दिया मोर्चा
राजधानी जयपुर में 3 साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग के मैच होने जा रहे है लेकिन मैच के शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्टेडियम में किए गए निर्माण को लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यवाही करने की धमकी तक डे डाली है।
मैच के शुरू होने से पहले चांदना स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने एमओयू का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। स्टेडियम में निर्धारित स्थान से ज्यादा निर्माण हुआ जो गलत है और इसके कारण जांच के निर्देश दिए के साथ नोटिस दे दिया गया है। अगर आने समय में जरूरत पड़ने पर सील करने तक की बात सामने आई है।
चांदना ने कहा IPL के लिए दो नए सीटिंग बॉक्स का निर्माण करवाया गया था लेकिन RCA ने इस पर अपना अधिकार जमा लिया है। इसके कारण खेल विभाग के कर्मचारियों को ऑफिस में जाने से परेशानी होगी। इस मामले को लेकर वैभव ने कहा हमने किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया है और जो भी है सबके सामने है। मंत्री ने कहा इसके कारण 4 हजार दर्शक मैच नहीं देख पाएंगे।
विश्व धरोहर दिवस पर जानिए राजस्थान के अज्ञात मंदिर की कथा
आज पहला मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जॉयंट्स से भिड़ेगी। शाम 7 बजे से मैच की शुरुआत होगी। बताया जा रहा है कि 27 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में इस बार सिर्फ 22 हजार दर्शक ही मैच देख सकेंगे।

