मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

रक्षाबंधन पर बाजारों में रौनक चरम पर

प्रकाशित: Aug 26, 2026 17:07रिपोर्ट: Mr. Reporter

रक्षाबंधन के महापर्व को लेकर बाजारों में रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। त्योहार को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ने के साथ ही राखी और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में कदम-कदम पर राखी की अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं। राखी की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा है। राखी की दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों और रंगों की राखियां उपलब्ध हैं। इस बार छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से कार्टून, खिलौना एवं विभिन्न आकर्षक डिजाइनों वाली सजावटी राखियां बाजार में बिक्री के लिए आई हैं। युवाओं और महिलाओं के लिए पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन वाली राखियों की भरमार है। बहनें अपने भाइयों की पसंद के अनुसार राखियों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं। वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर मिठाई की दुकानों पर भी विशेष रौनक देखने को मिल रही है। मिठाई विक्रेताओं द्वारा त्योहार को देखते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार की गई हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों पर मिठाइयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मिठाई के साथ ही ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट पैक की भी मांग बढ़ी है। बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर रक्षाबंधन ने शहर के बाजारों में त्योहार का रंग और उत्साह भर दिया है। इसी प्रकार डीवाईएसपी लक्ष्मण राम और सिटी पुलिस थाना अधिकारी करण सिंह अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से देर शाम तक गश्त कर रहे हैं।