डूडी ने उठाई जाट सीएम की मांग, फिर पायलट को दिया करारा जवाब
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी इन दिनों सीएम गहलोत के खास बने हुए क्योंकि पहले उनको पायलट गुट का माना जाता था। लेकिन डूडी ने वह मांग उठाई जिसे लंबे समय से हनुमान बेनीवाल उठाते आ रहे थे। जाट सीएम बनाने और जातिगत जनगणना करवाने की मांग उठाते हुए डूडी ने नई बहस शुरू कर दी है। उन्होंने कहा हमारा हक मांग रहे है और लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। राजस्थान में जाट सबसे बड़ा समाज है लेकिन आजादी के बाद से अब तक एक भी जाट सीएम नहीं बना जो हैरानी की बात है।
डूडी ने कहा- समाज का हक औरअधिकार है। पार्टी के अंदर भी हमने इस मांग को रखा है। जातिगत जनगणना भी होनी चाहिए कौन कितना हैं। डूडी ने 5 मार्च को हुए जाट महाकुंभ में भी जाट सीएम की मांग उठाई थी। डूडी ने बीजेपी राज के करप्शन पर कार्रवाई की मांग को लेकर सचिन पायलट ले जो प्रदर्शन किया था उस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। डूडी ने कहा उनकी मांग सही है लेकिन बीजेपी राज के करप्शन पर कार्रवाई हुई है। अब पायलट और डूडी के बीच दूरी बन चुकी है और वह इस प्रकार के बयान दे रहे है।
Miss Femina 2023 Nandini Gupta से ख़ास बातचीत
पायलट यह नहीं कह सकते की बीजेपी के करप्शन पर कार्रवाई नहीं हुई। हमने विपक्ष में रहते हुए आंदोलन किए थे और बीजेपी सरकार में घोटाला का खूब करप्शन हुआ था। पायलट की शंका को बैठकर दूर करनी चाहिए ताकि किसी प्रकार का विवाद नहीं हो। अगर सरकार फिर से बनानी है तो सबको एक साथ आना होगा।





