मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सचिन पायलट 11 जून को कर सकते है नई पार्टी का ऐलान, देखें पूरी रिपोर्ट!

प्रकाशित: Jun 02, 2023 18:00रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में पायलट और गहलोत के बीच चली रही वर्चस्व की जंग दिल्ली में हुई बैठक के बाद थोड़ी नरम पड़ी है। लेकिन पायलट ने दिल्ली में भी अपनी मांगों को पूरा करने का दावा किया लेकिन पायलट की मांगों पर किसी प्रकार का एक्शन नहीं हो रहा है। इस बात को पायलट ने फिर से दौहराया की अगर मांगों पर विचार होना चाहिए मांगे गलत नहीं है जनता सवाल कर रही है चुनावों में जनता जवाब मांगेगी।

लेकिन मीडियो रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने अब बड़ा एक्शन लेने का मन बना लिया है। क्योंकि वह जो मांगे उठा रही है उन पर कुछ एक्शन नहीं होगा और गहलोत के रहते कांग्रेस में उनको आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा। लेकिन अब 11 जून को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि पायलट उस दिन बड़ी घोषणा कर सकते है क्योंकि नई पार्टी की तैयारी हो चुकी है और इसके लिए बड़ी टीम काम पर लगी हुई है।

पायलट का अल्टीमेटम 31 मई को पूरा हो चुका है और जनता सोशल मीडिया पर बड़ा फैसला लेने की बात कही रही है। वहीं पायलट 11 जून को बड़ी घोषणा कर सकते हैं और इसका ऐलान जल्दी हो सकता है। पायलट गुट के विधायक अभी भी पायलट जैसी ही बाते कर रहे हैं। काफी लंबे समय से चर्चा हो रही है कि पायलट की नई पार्टी को लेकर चुनावी मैनेजमेंट के चाणक्य पीके लगे हुए है।

Sakshi Murder Case: मैं वहां होता तो उसको बताता-Pratap Singh Khachariyawas

प्रशांत किशोर की चुनावी मैनेजमेंट कंपनी आईपैक नई पार्टी बनाने का लगभग पूरा कर लिया है। 11 जून पायलट के पिता राजेश पायलट की याद से जुडा है और उस दिन बड़ा ऐलान भी हो सकता है। पायलट ने कांग्रेस को छोड़ने को लेकर अभी तक कोई ऐसा बयान नहीं दिया है लेकिन उनकी बातों से लग रहा है कि वह कुछ बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।