मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

दिल्ली की गली-गली में केरला स्टोरी, साक्षी के हत्यारे साहिल की हैवानियत

प्रकाशित: May 29, 2023 16:03रिपोर्ट: Navtej TV

नई दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाराज प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि आरोपी साहिल का लड़की के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी और इस बात से नाराज होकर वह इतना भड़का कि उस पर चाकू और पत्थर से वार करके मौत के घाट उतार दिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड की जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि साक्षी और साहिल रिलेशनशिप में थे। लेकिन पिछले दिनों किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया था। इसी बात से नाराज होकर साहिल ने साक्षी को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।

Congress हाईकमान ने pilot - Gehlot विवाद का निकाला फॉर्मूला !

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि साक्षी पर हमला करने वाले साहिल को एक युवक रोकने की भी कोशिश की तो वह उसे दूर भगा दिया। उसने 40 वार किए और साक्षी लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी तो उसका मन नहीं भरा तो उसने एक भारी पत्थर उठाकर सिर को कुचल दिया। इस घटना के दौरान कई लोग वहां नजर आ रहे है लेकिन डर के कारण कोई भी आरोपी के पास नहीं गया क्योंकि आरोपी उन पर भी हमला कर सकता था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बैखोफ होकर वहां से चला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहूंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेजा। वहीं, आरोपीने अपना मोबाइल बंद कर लिया है और उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। हत्या के बाद राजनीति शुरू हो गई है और सीएम केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल को घेरा है।