मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

श्री सांवलिया सेठ मंदिर भंडार खुला

प्रकाशित: Jun 16, 2026 19:23रिपोर्ट: Mr. Reporter

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से पहले चरण की गणना में 17 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला जाता है। रविवार को कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। जिसकी गणना मंगलवार को की गई। मंगलवार को पहले चरण की गणना का समापन हुआ। जिसमें 17 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना बुधवार को दूसरे चरण के रुप में की जाएगी। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी बाकी रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी बाकी रहा। मंगलवार को भंडार से प्राप्त राशि की गणना करने के दौरान मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, कार्यवाहक प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय मनोहरलाल शर्मा, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, वरिष्ठ सहायक कालुलाल तेली सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंको के कर्मचारी मौजूद थे।