AJMER 92: लड़की चीज ही ऐसी है, हर कोई फिसल जाए, बाबा भी इसके चक्कर में फंसे, चिश्ती का विवादित बयान
राजस्थान में इन दिनों फिल्म 'AJMER 92' को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है और इसको चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस घटना के कारण पुरा प्रदेश शर्मसार हुआ था लेकिन अब इस घटना की सच्चाई पूरी दुनिया देखेगी तो इसको लेकर कई प्रकार के दावे किए जा रहे है। इस मामले में मुख्य आरोपी अजमेर के चिश्ती परिवार से जुड़े हुए थे। अब अजमेर के सरवर चिश्ती का विवादित बयान बहुत ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।
चिश्ती ने कहा, लड़की चीज ही ऐसी है, बड़े से बड़ा फिसल जाता है और इस बात को लेकर उन पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। चिश्ती ने 'AJMER 92' को लेकर एक बयान दिया जिसमें वह इस फिल्म में बताए जा रहे झुठे तथ्यों का विरोध कर रहे हैं।
इस विवादित बयान पर विश्व हिंदू परिषद के विनोद बंसल ने निशाना साधते हुए कहा जो लोग महिलाओं को खेती समझते हों, जो उनसे हलाला करवाते हों, जन्नत में जाकर भी #72Hoorain से अय्याशी का सब्जबाग देखते हों, जो उन्हें तीन तलाक, हिज़ाब व काले बोरे में कैद रखने को मजबूर करते हों; वे भला नारी को भोग्या से अधिक और क्या समझेंगे... शर्म आती है कि ये भारतीय हैं!!सरवर चिश्ती ने कहा, "मनुष्य धन से भ्रष्ट नहीं हो सकता, नैतिक रूप से भी भ्रष्ट नहीं हो सकता। लेकिन 'लड़की चीज ही ऐसी है...' (लड़की एक ऐसी चीज है) जो किसी को भी भ्रष्ट कर सकती है। क्या ये व्यक्ति अपनी मां को भ्रष्ट नहीं कह रहा जिससे ये पैदा हुआ!!
Ajmer 92 में 200 हिंदू लड़कियों के MMS, ब्लैकमेलिंग कांड का दिखेगा काला सच
सरवर चिश्ती ने अपने विवादित बयान में कहा, आदमी पैसों से करप्ट नहीं हो सकता लेकिन लड़की चीज ही ऐसी है कि बड़े से बड़ा इसके चक्कर में फिसल जाता है। विश्वामित्र जैसे लोग भटक सकते हैं जितने भी बाबा लोग जेल में हैं, ये सिर्फ लड़की के चक्कर में फंसे हैं। चिश्ती ने कहा की अजमेर 92 मूवी में ढाई सौ लड़कियों को रेप और ब्लैकमेल करने की बात की जा रही है जबकि उस समय मात्र 12 लड़कियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। गरीब नवाज की दरगाह और एक शिक्षण संस्थान को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। जबकि दरगाह में ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई और केवल माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।





