मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2026 की पहली ट्रेन आज रवाना

प्रकाशित: Jul 13, 2026 17:54रिपोर्ट: Monika Rathore

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2026 की पहली ट्रेन आज 970 यात्री रामेश्वरम-मदुरै के लिए होंगे रवाना

राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत पहली विशेष ट्रेन सोमवार को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरै के लिए रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 3:20 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना की जाएगी। इससे पहले स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा में जयपुर संभाग के चार जिलों के कुल 970 वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे।

आपको बता दे वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। ट्रेन में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सके। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है।

देवस्थान विभाग की ओर से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। पात्र आवेदकों की संख्या अधिक होने के कारण यात्रियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चयनित यात्रियों को यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और दिशा-निर्देश पहले ही उपलब्ध कराए गए हैं।

वही ट्रेन के रवाना होने से पहले देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत दोपहर 2 बजे दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र बुजुर्गों को निशुल्क प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना के मुताबिक इस साल अलग-अलग चरणों में विशेष ट्रेनों के जरिए देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।