देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल में हुई गैंगवार, जितेंद्र गोगी का बदला हुआ पूरा
गैंगवार की घटना हमेशा होती रहती है लेकिन पहली बार देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल तिहाड़ में गैंगवार की घटना ने तो सबको हिला कर रख दिया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या गोगी गैंग के चार गुर्गों ने की है। रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट में टिल्लू का नाम सामने आया था और लंबे समय से उसकी हत्या की योजना बनाई जा रही थी। बताया जाता है कि जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए टिल्लू की हत्या की गई हैं। इस हत्या के बाद जेल में गैंगवार बढ़ने की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ गई है और प्रशासन ने अधिकारियों को अलर्ट रहने की आदेश जारी कर दिए है।
गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए लोहे की रोड और सूए का इस्तेमाल किया है जो जेल में ही मौजूद था। टिल्लू पर 40 से ज्यादा बार वार किए गए और इस वजह से खून ज्यादा बह गया। यह हमला सुबह 6 बजे किया गया लेकिन प्रशासन को इस घटना को रोकने का समय नहीं मिला।
Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने के बीच Brij Bhushan Sharan Singh का Audio Viral
गोगी गैंग के योगेश, दीपक तीतर, राजेश और रियाज ने इस हमले की साजिश रची। हत्या के पीछे रोहित मोई का हाथ माना जा रहा है। इसे गोगी का राइट हैंड रोहित माना जाता है और इसी वजह से उसने यह साजिश रची है। गोगी गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक साथ मिलकर काम करते हैं। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस हत्या के पीछे के कारणों को खुलासा किया जाएगा। टिल्लू और गोगी पहले दोस्त हुआ करते थे लेकिन कॉलेज छात्र संघ चुनाव से रंजिश हुई और इसके बाद दोनों एक दूसरे की जान लेने पर तुल हुए है।





